आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, मिली जमानतBy Admin Mon, 11 May 2026 12:05 PM

झारखंड: झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट ने ज़मानत दे दी है। आलमगीर आलम दो साल से जेल में थे। सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद उनके जल्द ही रिहा होने की उम्मीद है। मालूम हो कि आलमगीर आलम को विधानसभा चुनाव के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया गया था। उस समय वह जेल में थे। हाई कोर्ट ने उन्हें ज़मानत देने से मना कर दिया था। आलमगीर आलम ने हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम के साथ-साथ उनके पर्सनल सेक्रेटरी (PS) संजीव लाल को भी ज़मानत दे दी है।