BIG BREAKING : महाधिवक्ता के बाद अपर महाधिवक्ता सचिन कुमार ने दिया इस्तीफा By Admin Mon, 15 June 2026 04:27 PM







Ranchi : झारखंड में सरकार के कानूनी सकहकारों में इस्तीफे का होड लगा हुआ है। रविवार को राज्य के महाधिवक्ता राजीव रंजन के अचानक इस्तीफे की गुत्थी अभी तक सुलझी भी नहीं थी कि सोमवार को एक नए इस्तीफे की खबर चर्चा का विषय बना हुआ है। झारखंड के विधि विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य में बड़े कानूनी और प्रशासनिक फेरबदल के बीच, अपर महाधिवक्ता ( एडिशनल एडवोकेट जनरल) सचिन कुमार ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा नवनियुक्त महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय को सौंप दिया. सचिन कुमार ने पद छोड़ने के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है.
बताते चलें कि राज्य के विधिक गलियारे में पिछले 24 घंटों से हलचल तेज है. इससे ठीक एक दिन पहले, रविवार को महाधिवक्ता राजीव रंजन ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद रोहितश्य रॉय को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है. लगातार दो बड़े विधिक अधिकारियों के इस्तीफे के बाद अब राज्य की नई कानूनी टीम को लेकर कयासों का बाजार गर्म है.

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement