




RANCHI: झारखंड भाजपा ने सोमवार को पार्टी के प्रवक्ताओं और मीडिया प्रभारी एवं सोशल मीडिया टीम की घोषणा की। प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा द्वारा जारी अधिसूचना में 19 प्रवक्ता बनाए गए हैं। प्रतुल शाहदेव को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा प्रदीप सिन्हा, अजय शाह, रमाकांत महतो, अभय सिंह, अमित मण्डल, अवीणेश कुमार, संदीप वर्मा, रविनाथ किशोर, रणधीर सिंह, दिनदयाल वर्नवाल, दिनेश विलियम मारांडी, आरती कुजुर, राफिया नाज, अशोक बड़ाईक, के के गुप्ता, मृत्यूंजय शर्मा, प्रकाश सिंह और शोभा यादव को प्रवक्ता बनाया गया है। पार्टी ने योगेंद्र प्रताप सिंह, अजय राय, सतीश सिन्हा, तारिक इमरान, नीरज सिंह और सूरज नाथ सिंह को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। राहुल अवस्थी को सोशल मीडिया टीम का संयोजक बनाया गया है। रजनीश कुमार पांडे, राहुल शाहदेव और प्रिया करमाली को सोशल मीडिया का सह संयोजक बनाया गया है।



