




RANCHI: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सभी दलों ने ताकत झोंकनी शुरू कर डी है। इसी कड़ी में सोमवार को कांके रोड स्थित CM आवास में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के.राजू, सांसद डॉ. सैयद नसीर हुसैन, झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव एवं राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के ऑब्जर्वर अजय शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ काँग्रेस नेताओं ने चुनावी रणनीति पर काफी देर तक चर्चा की। जानकारी के अनुसार यह तय हुआ है कि 16 एवं 17 जून को इंडिया गठबंधन के विधायक सीएम आवास पर जुटेंगे और मॉक पोल में शामिल होंगे।
दो दिन होगा विधायकों का पोल प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री आवास पर बैठक के बाद काँग्रेस नेताओं ने अपने प्रत्याशी को लेकर संजीदगी दिखनी शुरू कर दी है। कहा यह जा रहा है कि की विधायक पहली बार राज्यसभा के चुनाव में भाग लेंगे। इसलिए उनकी जानकारी के लिए पोल प्रशिक्षण कराया जाएगा। यह मॉक पोल 16 एवं 17 जून को होगा। इस बीच काँग्रेस पार्टी यह दावा कर रही है कि इंडिया गठबंधन के सभी विधायक एकजुट हैं और दोनों सीट हमारे ही पाले में आएगा।



