जेजे कॉलेज में चौथे दिन भी जारी रहा धरना,तालाबंदी से काम काज ठपBy Admin Thu, 13 August 2026 05:53 PM

झुमरीतिलैया: जेजे कॉलेज में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना और तालाबंदी चौथे दिन भी जारी रहा। मुख्य द्वार पर चल रहे धरना में दर्जनों छात्र-छात्रा के अलावे जेजे कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के लोग सम्मिलित रहें।  मुख्य गेट पर तालाबंदी से प्रशासनिक व शैक्षणिक कार्य पूर्ण रूप से ठप रहे। धरना व तालाबंदी के चौथे दिन जेजे कॉलेज की छात्रा संजना कुमारी एवं राखी कुमारी के नेतृत्व में आंदोलन किया गया।छात्रों को संबोधित करते हुए संजना कुमारी एवं राखी कुमारी ने कहा कि कोडरमा के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोडरमा के सांसद-विधायक महिला है, इसके बाबजूद भी छात्राओं का भविष्य दांव पर लगा है।

उन्होंने कहा कि देश मे नई शिक्षा नीति लागू है और उच्च शिक्षा के लिए छात्र छात्राओं को हर सेमेस्टर में विश्वविद्यालय जाना ही होगा।लेकिन कोडरमा के छात्र-छात्राओं को सुगम यातायात व्यवस्था वाले उतरी छोटानागपुर के मुख्यालय की जगह दुर्गम इलाके में बने मुश्किलों भरे यातायात रुट वाले इलाके गिरिडीह से भी 15 किमी दूर जाना होगा। सरकार की गलत नीति और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की  असंवेनशील रवैया के कारण भविष्य में हज़ारों छात्रों को पढ़ाई ड्रॉप आउट होने की संभावना बढ़ जाएगी।छात्राओं ने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए आंदोलन की एकमात्र रास्ता है, उन्होंने जेजे कॉलेज समेत जिलेभर के छात्र-छात्राओं से आंदोलन में उतरने की अपील किया।

इधर समिति के अध्यक्ष महेश भारती एवं सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय महापर्व "जश्ने आज़ादी" के मद्देनजर 14-15 अगस्त को जेजे कॉलेज कार्यालय को तालाबंदी से मुक्त रखा गया है। महापुरुषो के बलिदान और देशभक्ति के जज्बा के साथ स्वतंत्रता दिवस के बाद तालाबंदी-धरना जारी रहेगा। आंदोलन को धारदार बनाने को लेकर 16 अगस्त को जेजे कॉलेज में 4 बजे से कोर कमेटी व जेनरल बॉडी मीटिंग आयोजित की जाएगी।इसमे आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।मौके पर जूही दास गुप्ता, सुरेंद्र भाई मोदी, रामकुमार बर्णवाल,तौफीक हुसैन, सईद नसीम,अरमान भारती, सपना कुमारी,प्रिया कुमारी,ईशा कुमारी,सुहानी कुमारी,सिमरन कुमारी,सीमा कुमारी,नूर सबा, नूरी परवीन,सोनी कुमारी,हिना बानो, संतोष साहू,कुंदन कुमार,किशन कुमार भारती,आलोक कुमार,सनी कुमार, मनीषा भारती,रानी कुमारी,काजल कुमारी,निशा कुमारी,राहुल यादव,आशीष यादव,रंजीत यादव, धीरज यादव,मो० असद,बीरेंद्र कराटे, मो.अफ़रोज़, अरमान भारती, सुरेंद्र मोदी,सूरज कुमार,अभिलाषा यादव,प्रिया सिंह, अंजलि यादव आदि मौजूद थे।