*सेवा ही भारत को पुनः 'विश्व गुरु' के शिखर पर स्थापित करेगी : सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा*सेवा भारती की की लोकप्रिय पत्रिका'सेवा सुरभि' के 27वें वार्षिक विशेषांक "विश्व गुरु भारत" का भव्य लोकार्पण रांची, 13 सितंबर (रविवार) पीपी कंपाउंड, मेन रोड स्थित गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में राज्यसभा सांसद एव भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डा प्रदीप वर्मा ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.सारंग मेधेकर,कार्यकारी कुलपति,केंद्रीय विश्वविद्यालय, रांची ने की। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा एवं मंचासीन प्रबुद्धजनों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा ने कहा कि "भारत विश्व गुरु था, विश्व गुरु है और सदैव विश्व गुरु रहेगा।" उन्होंने कहा कि सेवा भारती समाज में सेवा भाव जगाकर निरंतर सेवा कार्य करती है। कोविड जैसी महामारियों और वैश्विक संकटों में भारत पूरे विश्व के प्रति हमेशा सहायक रहा है, जो हमारी विश्वगुरु की भूमिका को सिद्ध करता है। कार्यक्रम का शुभारंभ पम्पा सेन विश्वास एवं 25 सदस्यों के द्वारा गाए सामूहिक 'वंदे मातरम' से हुआ। इसके बाद बच्चों ने 'शिव स्तुति' पर मनमोहक भाव नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की अर्चना कुमारी, ऋतिका ने सुमधुर एकल गीत गाया।
सेवा भारती के न्यासी श्री चंद्रकांत रायपत ने अतिथि परिचय व स्वागत किया और संपादक का विशेष परिचय भी कराया। प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री अखिलेश्वर नाथ मिश्र ने विषय प्रवेश कराते हुए संस्था का कार्य परिचय दिया। संत जेवियर कॉलेज के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कमल बोस ने पत्रिका का साहित्यिक परिचय रखा। अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री सारंग मेधेकर ने कहा कि सेवा भारती हर भारतीय के मन में राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव और सांस्कृतिक चेतना जगाती है। उन्होंने जोर दिया कि केवल ज्ञान से नहीं, मानवीय मूल्यों को जागृत करने की नितांत आवश्यकता है। नैतिक-सांस्कृतिक मूल्यों और सेवा भाव के द्वारा ही भारत पुनः विश्व गुरु बन सकता है। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा पत्रिका के संपादक डॉ सुष्मिता पाण्डेय और बाल कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपने आशीर्वचन में डॉ एच पी नारायण ने लोगों को सेवा कार्य से जुड़ने का आह्वान किया।अंत में सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष श्री गिरीश मल्होत्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अनुपमा सिन्हा ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद, ओमप्रकाश केजरीवाल,अयोध्या नाथ मिश्र, प्रो चंद्रकांत शुक्ल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत,सीसीएल के पूर्व सीएमडी गोपाल सिंह, सरला बिरला यूनिवर्सिटी के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, चिन्मय मिशन के स्वामी परिपूर्णानंद जी,अभिजीत घोष,पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार,राधेश्याम अग्रवाल, चंदन मिश, वरिष्ठ पत्रकार, नंदलाल साहू,सोनी मेहता, निधि सहाय, कंचन प्रभा, रश्मि मिश्रा,शुभेंदु भट्ट,विनय गांगूली सहित नगर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
सेवा भारती की की लोकप्रिय पत्रिका'सेवा सुरभि' के 27वें वार्षिक विशेषांक "विश्व गुरु भारत" का भव्य लोकार्पण रांची, 13 सितंबर (रविवार) पीपी कंपाउंड, मेन रोड स्थित गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में राज्यसभा सांसद एव भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डा प्रदीप वर्मा ने किया।