अंधविश्वास के खिलाफ रांची में बन रही शॉर्ट फिल्म, जागरूकता फैलाने की अनूठी पहलBy Mid Time Bureau Mon, 26 October 2026 01:30 PM

समाज में फैले अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से झारखंड के रांची में एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जा रही है। एनजीओ टारगेट सेंटर सोसायटी के तत्वावधान में तैयार हो रही इस फिल्म का नाम ‘अंधविश्वास’ है। फिल्म के जरिए लोगों को अंधविश्वास से होने वाले सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक करने और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है।

इस फिल्म का निर्देशन उमी झारखंडी कर रहे हैं, जबकि पूजा देवी और उमी इसके निर्माता हैं। मेकअप की जिम्मेदारी रिया रंजन संभाल रही हैं। फिल्म में बिक्की टेंगरा, संतोषी कुमारी, मनोज कुमार स्वांसी, भीम बैठा, उत्कर्ष कुमार और रंजन जी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म के निर्माण से जुड़े लोगों का उद्देश्य दर्शकों तक ऐसा संदेश पहुंचाना है, जिससे वे सही और गलत के बीच अंतर समझ सकें। साथ ही, अंधविश्वास के कारण समाज में पैदा होने वाली समस्याओं को पहचानकर जागरूकता के साथ निर्णय लेने के लिए प्रेरित हों।

इस पहल के जरिए मनोरंजन के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने और लोगों को तर्कसंगत सोच अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है।