मदर्स डे पर पत्नी जैकी के लिए भावुक हुए एडम सैंडलर, बोले- तुम सबसे वफादार और प्यारी महिला होBy Admin Mon, 11 May 2026 11:24 AM

मुंबई : हॉलीवुड अभिनेता Adam Sandler ने मदर्स डे के मौके पर अपनी पत्नी Jackie Sandler के लिए एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने जैकी को सबसे मजाकिया, प्यारी, समझदार और वफादार महिला बताया।

एडम सैंडलर ने Instagram पर जैकी और उनकी दोनों बेटियों सैडी और सनी की पुरानी तस्वीरें साझा कीं। पोस्ट में उन्होंने सबसे पहले अपनी मां, सास, बहनों और परिवार की अन्य महिलाओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद पत्नी जैकी की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा, “मेरी पत्नी, धन्यवाद कि तुम सबसे मजाकिया, सबसे प्यारी, सबसे समझदार और सबसे वफादार महिला हो, जिसे मैं जानता हूं। हमारे बच्चों को भी ऐसे ही संस्कार देने के लिए धन्यवाद। हमेशा प्यार करता हूं, अपना दिन अच्छे से बिताओ।”

एडम और जैकी सैंडलर की शादी साल 2003 में हुई थी। उनकी बड़ी बेटी सैडी का जन्म 2006 में और छोटी बेटी सनी का जन्म 2008 में हुआ। दोनों बेटियां Hotel Transylvania फिल्म सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।

इस साल जनवरी में Palm Springs International Film Festival के दौरान एडम सैंडलर ने कहा था कि जैकी से मिलना उनकी किस्मत में था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वह अभिनेता नहीं भी बनते, तब भी जैकी से उनकी शादी जरूर होती।

एडम ने बताया कि उनकी मुलाकात जैकी से 1999 की फिल्म Big Daddy के दौरान हुई थी, जिसमें जैकी का छोटा सा रोल था। उन्होंने हंसते हुए कहा कि अगर वह फिल्मी दुनिया में नहीं आते, तो शायद उनका घर छोटा होता और उसमें “10 बाथरूम कम और उनकी मूर्तियां भी कम होतीं।”

59 वर्षीय एडम सैंडलर Billy Madison, Happy Gilmore, The Waterboy, 50 First Dates, Just Go with It और Grown Ups जैसी फिल्मों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।

 

With inputs from IANS