नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, नई सरकार की तैयारी तेजBy Admin Tue, 14 April 2026 03:54 PM









बिहार : बिहार की राजनीति में एक बड़ा मोड़ आ गया है, मुख्यमंत्री  ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उनके इस फैसले के साथ ही एक लंबे राजनीतिक दौर के खत्म होने की चर्चा तेज हो गई है। राजभवन में इस्तीफे के बाद हलचल बढ़ गई है, और राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो चुकी हैं। राजनीतिक गलियारों में नए समीकरणों को लेकर लगातार मंथन जारी है, कौन किसके साथ जाएगा। इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। कभी सत्ता के केंद्र में रहे इस नेतृत्व के अचानक फैसले ने पूरे सियासी माहौल को झकझोर कर रख दिया है।

वही नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है। इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है।

आगे उन्होंने कहा अगले पाँच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहाँ का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ तथा शुभकामनाएं देता हूँ।

 

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement