गढ़वा मे पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर और विधायक सतेन्द्र तिवारी के बीच सियासी घमासानBy Admin Sat, 25 April 2026 05:58 PM

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा जिले में पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर और विधायक सतेन्द्र नाथ तिवारी के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है। जिसके कारण जिले का राजनीतिक तापमान अचानक गरमा गया है। पूर्व मंत्री ने भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। आरोप है कि विधायक ने हाल ही में एक यूट्यूब इंटरव्यू के दौरान पूर्व मंत्री को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसी बयान को आधार बनाकर शिकायत दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। इस पूरे घटनाक्रम के सामने आने के बाद जिले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना जताई जा रही है।बताया जा रहा है कि दो दिन पहले विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने एक यूट्यूबर को इंटरव्यू दिया था। इसी दौरान उन्होंने पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणियां कीं, जिन्हें आपत्तिजनक बताया जा रहा है। इंटरव्यू के वायरल होते ही राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक द्वारा की गई टिप्पणी उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाली है। शिकायत के आधार पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वायरल इंटरव्यू, वीडियो क्लिप और अन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।
जिले में गरमाया सियासी माहौल
इस मामले के सामने आने के बाद गढ़वा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने हैं और बयानबाजी का दौर जारी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद आने वाले समय में और तूल पकड़ सकता है, जिससे जिले की राजनीति पर असर पड़ना तय है।