त्रिपुरा के DGP अनुराग धांकर की पुलिस मुख्यालय में मौत, जांच जारीBy Admin Mon, 20 July 2026 03:15 PM

त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) और IPS अधिकारी अनुराग धांकर की सोमवार को पुलिस मुख्यालय में मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनका शव पुलिस मुख्यालय स्थित कार्यालय के चैंबर में फंदे से लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उन्हें अगरतला स्थित गोविंद बल्लभ पंत (GBP) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक तौर पर इस घटना को आत्महत्या से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस मुख्यालय परिसर को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।