
नई दिल्ली में चल रहे BRICS सम्मेलन के दौरान शनिवार को भारत मंडपम में नेताओं के बीच मुलाकात और संवाद का एक अलग अंदाज देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत BRICS देशों के नेताओं के साथ पौधारोपण किया।
इसके बाद सभी नेता एक साथ फैमिली फोटो के लिए भी नजर आए। सम्मेलन से इतर नेताओं ने ‘इंडिया इनोवेट्स’ प्रदर्शनी का भी दौरा किया, जहां भारत की नवाचार और तकनीक से जुड़ी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।
इस दौरान सामने आई एक तस्वीर खास तौर पर चर्चा में है। तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच खड़े नजर आ रहे हैं। मोदी दोनों नेताओं का हाथ थामे हुए हैं और तीनों के चेहरे पर हल्की मुस्कान दिखाई दे रही है।