मौनी रॉय ने ‘गली गली’ से रचा 80 के दशक का जादूBy Admin Mon, 25 August 2025 06:47 AM









मुंबई। अभिनेत्री मौनी रॉय ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक हॉट डांस वीडियो साझा किया है, जिसमें वह किसी अवॉर्ड शो या फ़ंक्शन में परफ़ॉर्म करती नज़र आ रही हैं।

मौनी ने अपने सुपरहिट गाने ‘गली गली’ (फ़िल्म के.जी.एफ.) पर थिरकते हुए यह वीडियो पोस्ट किया। सुनहरे आउटफ़िट में, बालों को स्टाइलिश पोनीटेल में बांधे, बेहद कम एक्सेसरीज़ और हाई-एंड मेकअप के साथ मौनी रॉय बेहद ख़ूबसूरत लग रही थीं।

यह गाना मूल रूप से 80 के दशक की सुपरहिट फ़िल्म त्रिदेव का हिस्सा था। अलका याज्ञनिक की आवाज़ में गाए इस गीत पर उस समय अभिनेत्री संगीता बिजलानी नज़र आई थीं। फ़िल्म में सनी देओल, जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार थे। बाद में यह गाना 2018 की फ़िल्म के.जी.एफ. के लिए रीक्रिएट किया गया, जिसमें मौनी रॉय ने संगीता बिजलानी की जगह ली और इस संस्करण को नेहा कक्कड़ ने गाया।

इन दिनों मौनी, मधुर भंडारकर की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म द वाइव्स की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने दिल्ली के मशहूर छोले भटूरे का लुत्फ उठाते हुए एक मज़ेदार वीडियो भी साझा किया, जिसमें उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि उनके डायरेक्टर उनकी फिटनेस का ख़ास ख्याल रखते हैं और इसीलिए उन्होंने उन्हें छोले भटूरे खिलाए।

करियर की बात करें तो मौनी रॉय का ग्राफ लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने टीवी धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी से अपने अभिनय सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार की फ़िल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जो व्यावसायिक और समीक्षात्मक, दोनों ही स्तरों पर सफल रही। इसके बाद मेड इन चाइना और ब्रह्मास्त्र पार्ट 1: शिवा जैसी फ़िल्मों में नज़र आईं, जहां उन्होंने एक दमदार विलेन की भूमिका निभाई। टीवी शो नागिन भी भारत और विदेशों में काफ़ी लोकप्रिय रहा।

अब मौनी रॉय, नेशनल अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर मधुर भंडारकर की फ़िल्म द वाइव्स में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह फ़िल्म अपने मज़बूत विषय और शानदार स्टारकास्ट के चलते पहले से ही चर्चा में है और 2025 में रिलीज़ होने वाली है।

इसी बीच मौनी अपने फैंस को खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं और सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। वह एक्ट्रेस दिशा पाटनी की क़रीबी दोस्त हैं और दोनों अक्सर विदेशों में छुट्टियां मनाते हुए नज़र आती हैं।

 

With inputs from IANS

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement