
चतरा : चतरा जिला के पिपरवार-केरेडारी सीमावर्ती इलाके में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इसमें इनामी नक्सली शाहदेव सोरेन समेत 4 लोग शामिल है। कोबरा और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों को मार गिराया है।
मालूम हो कि झारखंड में नक्सलियों को लेकर अंतिम चरण में अभियान चल रहा है। चाईबासा से लेकर चतरा तक नक्सलियों को लेकर हर दिन अभियान चल रहा है। इलाके में सुरक्षाबलों की ओर से सर्च अभियान जारी है।