गरीबों पर बोझ! रिम्स में इलाज अब महंगा?By Admin Wed, 22 April 2026 08:03 PM

रांची:- झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल RIMS में अब मरीजों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है।
जी हां, रिम्स में रजिस्ट्रेशन फीस को 5 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है।
पहली नजर में यह बढ़ोतरी मामूली लग सकती है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कहीं ज्यादा गंभीर है। 
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि रिम्स जैसे अस्पताल में रोजाना हजारों मरीज दूर-दराज के इलाकों से इलाज कराने पहुंचते हैं।
इनमें बड़ी संख्या गरीब, मजदूर और निम्न वर्ग के लोगों की होती है, जिनके लिए हर एक रुपया मायने रखता है।
ऐसे में फीस का दोगुना होना उनके लिए आर्थिक दबाव बढ़ा सकता है।
हालांकि, रिम्स के डायरेक्टर प्रो० डॉ० राज कुमार ने बताया कि मैने गवर्निंग बॉडी मीटिंग में 20रुपए का प्रस्ताव रखा था क्योंकि अन्य सरकारी अस्पताल में लगभग फीस इतनी ही है, मगर गवर्निंग बॉडी मीटिंग में 20 न करके 10 करने का निर्णय लिया, डायरेक्टर का यह भी कहना है कि यह बढ़ोतरी अस्पताल की सेवाओं को बेहतर बनाने और व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए की गई है।
लेकिन सवाल यह उठता है कि
क्या सुविधाओं में सुधार का बोझ भी गरीबों के कंधों पर ही डाला जाएगा?
क्या सरकार और स्वास्थ्य विभाग को कोई वैकल्पिक रास्ता नहीं तलाशना चाहिए था?