
झारखंड हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने झारखंड के तीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीशों (PDJ) को हाईकोर्ट का जज बनाए जाने की सिफारिश पर सहमति दे दी है।
कॉलेजियम की मंजूरी पाने वाले तीन नामों में गढ़वा के प्रधान जिला जज मनोज प्रसाद, साहेबगंज के प्रधान जिला जज अखिल कुमार और डालटनगंज के प्रधान जिला जज श्रीराम शर्मा शामिल हैं।
तीनों फिलहाल झारखंड के अलग-अलग जिलों में प्रधान जिला जज के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सहमति के बाद इन नामों को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।
केंद्र सरकार की मंजूरी और नियुक्ति से जुड़ी औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों को झारखंड हाईकोर्ट में न्यायाधीश के तौर पर नियुक्त किया जा सकेगा।
यानी हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है। अब सबकी नजर केंद्र सरकार की मंजूरी पर होगी।