AHF Junior Women’s Asia Cup 2026: सुप्रिया की हैट्रिक से फाइनल में पहुंचा भारत, दक्षिण कोरिया को 5-1 से हरायाBy IANS Sat, 12 September 2026 04:17 PM

Photo: IANS

भारत ने AHF Junior Women’s Asia Cup 2026 के फाइनल में शानदार अंदाज में जगह बना ली है। गत चैंपियन भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को एकतरफा मुकाबले में 5-1 से शिकस्त दी। भारत की इस बड़ी जीत की सबसे बड़ी स्टार ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञ सुप्रिया रहीं, जिन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर तीन गोल दागते हुए शानदार हैट्रिक पूरी की।

इस जीत के साथ भारत ने लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम करने की उम्मीदों को और मजबूत कर दिया है। फाइनल में भारतीय टीम का सामना चीन और जापान के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

भारत ने शुरुआत में दिखाई धैर्य, फिर बढ़ाया दबाव

सेमीफाइनल के शुरुआती मिनटों में दोनों टीमों ने संभलकर खेला। दक्षिण कोरिया ने भारतीय आक्रमण को रोकने के लिए रक्षात्मक रणनीति अपनाई, लेकिन भारत ने धीरे-धीरे गेंद पर नियंत्रण बढ़ाते हुए मुकाबले की दिशा अपने पक्ष में कर ली।

13वें मिनट में मदहु सिदार ने एक बेहतरीन टीम मूव को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इस गोल के बाद भारतीय खिलाड़ियों का आत्मविश्वास और बढ़ गया और उन्होंने कोरियाई सर्कल में लगातार दबाव बनाना शुरू कर दिया।

सुप्रिया के ड्रैग-फ्लिक ने बदला मैच का रुख

दूसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रमण की रफ्तार बढ़ा दी। 17वें मिनट में भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला और सुप्रिया ने अपनी सटीक ड्रैग-फ्लिक से गेंद को गोल में पहुंचाकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी।

दक्षिण कोरिया के लिए मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। 21वें मिनट में भारत ने एक शानदार हवाई पास के जरिए कोरियाई डिफेंस को चकमा दिया। इसके बाद मिले क्रॉस क