राजगीर में होने वाले मेंस एशिया कप के लिए मुफ्त टिकट देगी हॉकी इंडियाBy Admin Tue, 26 August 2025 06:38 AM









राजगीर। हॉकी इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की कि बिहार के राजगीर में होने वाले मेंस एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सभी मैचों में दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह मुफ्त रहेगा। यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक नव-निर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा और बिहार की धरती पर हॉकी का भव्य उत्सव बनने जा रहा है।

मेंस एशिया कप 2025 में एशिया की आठ शीर्ष टीमें हिस्सा लेंगी—भारत, जापान, चीन, कजाखस्तान, मलेशिया, कोरिया, बांग्लादेश और चाइनीज ताइपे। यह टूर्नामेंट 2026 एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफायर भी है, जिससे हर मैच और भी रोमांचक और महत्वपूर्ण हो जाएगा।

मेजबान भारत को पूल-ए में जापान, चीन और कजाखस्तान के साथ रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 29 अगस्त को चीन के खिलाफ खेलेगा, 31 अगस्त को जापान से भिड़ेगा और 1 सितंबर को कजाखस्तान के खिलाफ पूल चरण का आखिरी मैच खेलेगा।

फैंस अपने मुफ्त टिकट www.ticketgenie.in
 या हॉकी इंडिया ऐप पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उन्हें एक वर्चुअल टिकट मिलेगा। इस डिजिटल सिस्टम के जरिए फिजिकल टिकट की झंझट खत्म हो जाएगी और स्टेडियम में प्रवेश आसान और सुगम होगा।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा, “राजगीर में मेंस एशिया कप की मेजबानी भारतीय हॉकी के लिए ऐतिहासिक पल है और हम चाहते हैं कि हर प्रशंसक इस सफर का हिस्सा बने। मुफ्त प्रवेश देने का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा परिवार, छात्र और युवा खिलाड़ी विश्वस्तरीय हॉकी का आनंद लें। यह सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि खेल का उत्सव है और बिहार के लोग इसका केंद्र बनें।”

हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने भी कहा, “हमें खुशी है कि सभी मैचों में दर्शकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। राजगीर ने हॉकी के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाया है और हमें विश्वास है कि बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएंगे। यह पहल पूरे देश में हॉकी कल्चर बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है और हम चाहते हैं कि टूर्नामेंट का माहौल पूरे समय जोशीला बना रहे।”

 

With inputs from IANS

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement