बेंगलुरु ओपन 2026: पेड्रो मार्टिनेज ने सीधे सेटों में जीत के साथ सिंगल्स खिताब जीताBy Admin Sun, 11 January 2026 03:28 AM









बेंगलुरु - शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज ने 10वें डाफा न्यूज बेंगलुरु ओपन 2026 के सिंगल्स फाइनल में कज़ाखस्तान के टिमोफे स्काटोव को 7-6(5), 6-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मार्टिनेज को खिताब के साथ 33,650 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि और 125 एटीपी रैंकिंग अंक भी मिले।

बारिश से बाधित फाइनल मुकाबले में पहले सेट के तीसरे गेम में मार्टिनेज ब्रेक के करीब पहुंचे, लेकिन स्काटोव ने मजबूत डिफेंस दिखाते हुए मुकाबला बराबरी का बनाए रखा। नौवें गेम में स्काटोव ने लंबे रैलियों में गहरे रिटर्न के साथ दबाव बनाया, हालांकि मार्टिनेज ने संयम बनाए रखा। स्काटोव ने कई सेट प्वाइंट बचाकर मुकाबले को टाई-ब्रेक तक खींचा, जहां मार्टिनेज ने स्काटोव की कुछ अनफोर्स्ड गलतियों का फायदा उठाते हुए पहला सेट अपने नाम किया।

पहले सेट की बढ़त को मार्टिनेज ने दूसरे सेट में भी बरकरार रखा और शुरुआती गेम में ही स्काटोव की सर्विस तोड़ दी। सटीक शॉट्स और क्लीन विनर्स के दम पर पूर्व टॉप-40 खिलाड़ी मार्टिनेज ने मैच पर नियंत्रण बनाए रखा। स्काटोव की कोशिशों के बावजूद मार्टिनेज ने नौवें गेम में एक और ब्रेक लेकर मुकाबला और खिताब दोनों अपने नाम कर लिया।

डबल्स फाइनल में कोलंबिया के निकोलस बैरिएंटोस और अमेरिका के बेंजामिन किटे ने फ्रांस की जोड़ी आर्थर रेमोंड और लुका सांचेज को 7-6(9), 7-5 से हराकर डबल्स खिताब जीता। इस जीत के साथ उन्हें 9,900 अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि मिली।

पहले सेट में रेमोंड और सांचेज ने शानदार नेट प्ले के दम पर बढ़त बनाई, लेकिन बैरिएंटोस और किटे ने तुरंत वापसी की। इसके बाद दोनों जोड़ियों ने अपनी सर्विस बचाए रखीं और सेट टाई-ब्रेक में पहुंचा, जहां बैरिएंटोस और किटे ने बेहतरीन रिटर्न्स खेलकर सेट जीत लिया।

दूसरे सेट में भी मुकाबला कड़ा रहा और दोनों टीमों ने शुरुआती ब्रेक गंवाने के बाद वापसी की। 12वें गेम में बैरिएंटोस और किटे ने दबाव बनाया और रेमोंड की एक अहम डबल फॉल्ट ने उन्हें निर्णायक ब्रेक दिला दिया, जिससे उन्होंने डबल्स खिताब पर कब्जा जमा लिया।

--आईएएनएस

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement
ADVERTISEMENT
Advertisement