

कॉल इंडिया में 1 जुलाई 2026 को प्रस्तावित मांग दिवस की तैयारी को लेकर सीसीएल कुरुक्षेत्र के संयुक्त मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को पारिजात गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में जनता मजदूर संघ, यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन, कोल फील्ड मजदूर यूनियन, अखिल झारखंड श्रमिक संघ, झारखंड कोलरी मजदूर यूनियन, अन्य प्रतिनिधि यों ने भाग लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जेबीसीसीआई 11 की अवधि 30 जून 2026 को समाप्त हो रही है और 1 जुलाई से जेबीसीसीआई 12वीं की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए, इसके बावजूद अब तक केंद्र सरकार द्वारा जेबीसीसीआई 12वीं के गठन की अधिसूचना जारी नहीं की गई है। और ना ही कोल इंडिया प्रबंधन की ओर से कोई पहल की गई है नेताओं ने इसे कोयला मजदूरों के 12 वे वेतनमान समझौता को टलाने की कोशिश केंद्र सरकार द्वारा की जा रही है। इस बैठक में जनता मजदूर संघ के क्षेत्रीय सचिव श्री जगदीश महतो, यूनाइटेड कॉल वर्क्स यूनियन के जय नंदन महतो, कोल्ड फील्ड मजदूर यूनियन के वाहिद अंसारी, अखिल झारखंड श्रमिक संघ तेजू महतो, राजकुमार महतो, उमेश प्रसाद साहू, नंदकिशोर प्रसाद, ब्रह्मदेव राम, आशू कुमार, झुंकू सिंह, जब्बार अंसारी, इत्यादि लोग शामिल थे।
