न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुमला एवं प्रशासन के संयुक्त सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन By Mid Time Bureau Sat, 12 September 2026 05:40 PM

जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला के तत्वाधान में जिला प्रशासन और जिला पुलिस के सहयोग से आज न्यायालय परिसर गुमला में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अजीत कुमार सिंह के मार्गदर्शन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति आमजन एवं न्यायिक पदाधिकारी अधिवक्ताओं तथा न्यायालय कर्मियों में जागरूकता उत्पन्न करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना था।रक्तदान शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी ,न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों, पुलिस पदाधिकारी, पीएलबी जिला प्रशासन के कर्मियों सहित अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।


इस अवसर पर प्रधान एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अजीत कुमार सिंह उपायुक्त गुमला श्री दिलेश्वर महतो पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री राम कुमार लाल गुप्ता, प्रभारी न्यायाधीश श्री प्रतिक राज, सिविल सर्जन शंभू चौधरी, डॉक्टर सुनील कुमार आदि उपस्थित थे। उपस्थित पदाधिकारीयों ने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है जिसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है उन्होंने हम लोगों से भी नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की अपीलकी ।


शिविर के सफल आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ,गुमला जिला प्रशासन, जिला पुलिस के पदाधिकारी तथा संबंधित चिकित्सा दल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा । आयोजित शिविर में 92 लोगों ने रक्तदान किया।कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार की जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया ।