रिम्स में पड़े 43 लावारिस शवों का जुमार नदी तट पर सामूहिक अंतिम संस्कारBy Mid Time Correspondent Sun, 20 September 2026 02:36 PM

रांची: रांची में मानवता की मिसाल पेश करते हुए मुक्ति संस्था की ओर से रिम्स में पड़े 43 लावारिस शवों का रविवार को जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान के साथ सामूहिक अंतिम संस्कार किया गया।

मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने शवों को मुखाग्नि दी। इस दौरान संस्था के कई सदस्य मौजूद रहे और पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।
लावारिस शवों के अंतिम संस्कार की यह पहल उन लोगों को सम्मानजनक विदाई देने का प्रयास है, जिनका दुनिया में कोई अपना अंतिम समय में साथ देने वाला नहीं था। संस्था की ओर से लगातार ऐसे शवों का अंतिम संस्कार किया जाता रहा है।