हमले में घायल फादर बेनेदिक बारला से मिले, बेहतर इलाज सुनिश्चित करने पर दिया जोरBy Mid Time Bureau Sat, 24 October 2026 05:50 PM

रांची: खूंटी में 20 अक्टूबर को हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल फादर बेनेदिक बारला से मिलने के लिए आज पल्स हॉस्पिटल, रांची पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से मुलाकात कर फादर बेनेदिक बारला के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने फादर बेनेदिक बारला को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनके उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने देने पर विशेष जोर दिया। साथ ही उनके समुचित इलाज और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि फादर बेनेदिक बारला जल्द स्वस्थ होकर अपने सामान्य जीवन में लौटें।