चुटिया में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी, 62 लीटर शराब जब्त, तीन गिरफ्तारBy Mid Time Bureau Fri, 23 October 2026 02:06 PM

रांची: राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में अवैध महुआ चुलाई शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। कोतवाली अंचल के सब-इंस्पेक्टर ओमप्रकाश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान टीम ने 62 लीटर अवैध महुआ चुलाई शराब जब्त की।

छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्ण साहू, सुकरा मुंडा और सुगिया देवी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने विभाग की ओर से लगाए जाने वाले जुर्माने की राशि भरने की इच्छा जताई है। निर्धारित जुर्माना जमा करने की स्थिति में उन्हें चेतावनी देकर छोड़े जाने की संभावना है।

उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध महुआ चुलाई शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत देखा जा रहा है।