सुवेंदु आधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए सीएम, कल 11 बजे लेंगे शपथ By Admin Fri, 08 May 2026 04:52 PM

कोलकाता : देश की आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल मे भाजपा की सरकार बनने जा रही है। पश्चिम बंगाल की नई सरकार का नेतृत्व सुवेंदु आधिकारी करेंगे। कोलकाता मे गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति मे भाजपा विधायक दल की बैठक हुई जिसमें नए मुख्यमंत्री के रूप मे सुवेंदु आधिकारी के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी। भाजपा विधायक दल की बैठक मे दिलीप घोष ने सुवेंदु आधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा जिसपर सभी विधायकों ने अपनी सहमति दी। सुवेंदु के पास गृह विभाग भी रहेगा। 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें PM मोदी और अमित शाह समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ-साथ  NDA के कई बड़े नेता शामिल होंगे। विधायक दल के नेता के चयन के बाद सुवेंदु अधिकारी ने लोकभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। सुवेंदु आधिकारी ने इस चुनाव में ममता बनर्जी को भवानीपुर से हराया, जबकि नंदीग्राम से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की। भाजपा ने 207 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है।