
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा की मां के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुखद घटना को परिवार के लिए बड़ी और अपूरणीय क्षति बताया।
डॉ. प्रदीप वर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा कि मां का साथ जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है। मां केवल स्नेह और ममता का प्रतीक नहीं, बल्कि हर मुश्किल परिस्थिति में हिम्मत देने वाली शक्ति भी होती हैं। उनके जाने से जीवन में ऐसा खालीपन पैदा हो जाता है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता।
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं अर्जुन मुंडा और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। डॉ. वर्मा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य देने की कामना की।