शूटिंग से दूर कैसे समय बिताती हैं रकुल प्रीत सिंह? अभिनेत्री ने दिखाई अपनी दिनचर्या की झलकBy IANS Fri, 23 October 2026 06:24 PM

Photo: IANS

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की कुछ झलकियां साझा की हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग से फुर्सत मिलने पर वह फिटनेस, हेल्दी फूड, घूमने-फिरने, किताबें पढ़ने और खुद के लिए समय निकालने जैसी गतिविधियों में व्यस्त रहती हैं।

रकुल ने सोशल मीडिया पर सात तस्वीरों की एक सीरीज साझा की, जिसमें उनकी रोजमर्रा की जिंदगी से लेकर छुट्टियों के कुछ पल तक शामिल हैं। तस्वीरों के साथ छोटे-छोटे कैप्शन के जरिए उन्होंने प्रशंसकों को बताया कि काम से दूर रहने के दौरान उन्हें क्या करना पसंद है। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा, “तो अब आप जानते हैं कि मुझे कहां पाया जा सकता है।”

तस्वीरों में रकुल का फिटनेस और संतुलित जीवनशैली के प्रति लगाव साफ नजर आता है। पहली तस्वीर में वह सफेद टी-शर्ट और धूप का चश्मा पहने बाहर टहलते हुए स्ट्रॉ से पेय पीती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद की तस्वीर में वह खाने से सजी मेज के सामने मुस्कुराती नजर आती हैं। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने बताया कि वह ज्यादातर समय स्वस्थ भोजन को प्राथमिकता देती हैं।

एक अन्य तस्वीर में रकुल जिम में वजन उठाते हुए दिखाई देती हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि वजन उठाने से उनका मूड भी बेहतर होता है। अभिनेत्री नियमित व्यायाम को अपनी जीवनशैली का अहम हिस्सा मानती हैं और पहले भी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग तथा कार्डियो के प्रति अपनी रुचि जाहिर कर चुकी हैं।

पोस्ट में छुट्टियों की झलक भी देखने को मिली। समुद्र किनारे खिंचवाई गई एक तस्वीर में रकुल डेनिम शॉर्ट्स, सफेद टॉप और नीली शर्ट में नजर आती हैं। उन्होंने इस तस्वीर के साथ अपनी अगली बीच ट्रिप की योजना बनाने का जिक्र किया।

एक अन्य तस्वीर में वह रेस्तरां में बैठकर भोजन का आनंद लेती दिखाई देती हैं। इसके अलावा, उन्होंने व्यायाम के नए तरीके आजमाते हुए अपनी तस्वीर भी साझा की। आखिरी तस्वीर में रकुल हाथ में किताब लिए कैमरे की ओर मुस्कुराती नजर आती हैं। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने बताया कि व्यस्त दिनचर्या के बीच वह अच्छी किताबें पढ़ने के लिए भी समय निकालती हैं।

रकुल की यह पोस्ट उनके प्रशंसकों को उनके उस पक्ष की झलक देती है, जो फिल्मों की शूटिंग और सार्वजनिक कार्यक्रमों से अलग है। उनकी दिनचर्या में फिटनेस, खानपान, यात्रा और पढ़ने जैसी गतिविधियों का मेल दिखाई देता है।

अभिनेत्री लंबे समय से फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती हैं। उनकी ताजा पोस्ट यह भी दिखाती है कि व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच वह शारीरिक सक्रियता के साथ-साथ आराम और निजी समय को भी महत्व देती हैं।