10 दिनों से जलापूर्ति ठप, रिभर साइड–सौंदा कॉलोनी के लोगों में आक्रोशBy Admin Wed, 13 May 2026 07:41 PM


भुरकुंडा (रामगढ़)। बरका-सयाल क्षेत्र अंतर्गत रिभर साइड भुरकुंडा एवं सौंदा कॉलोनी के तीन पंचायतों में पिछले 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति बंद रहने से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। जल संकट से परेशान ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने बुधवार को गांधी पार्क, रिभर साइड भुरकुंडा में एक अति आवश्यक बैठक आयोजित कर प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि बरका- सयाल क्षेत्र प्रबंधन द्वारा 20 मई 2026 तक नियमित जलापूर्ति बहाल नहीं की गई, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। लोगों ने चेतावनी दी कि ऐसी स्थिति में ट्रांसपोर्टिंग सहित अन्य कार्य भी बाधित किए जा सकते हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सीसीएल बरका-सयाल क्षेत्र प्रबंधन की होगी। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने महाप्रबंधक बरका- सयाल क्षेत्र को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि लगातार पानी की आपूर्ति बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के इस मौसम में पेयजल संकट ने लोगों की दैनिक जिंदगी प्रभावित कर दी है। बैठक में प्रशांत कुमार, प्रदीप भगत, कुलदीप मेहता, सुरेश मेहता, दिलीप कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार बशिष्ठ, रविंद्र सिंह, राकेश रंजन, रामचरण यादव, सुदर्शन गुहा, राकेश कुमार सिन्हा, बिनोद कुमार चंद्रवंशी, मनोज पांडे, दीपक नारायण बोस, आनंद शर्मा, संजय कुमार रवि, निवेदन त्रिवेदी, बबन कुमार, चयन कुमार, रुस्तम राम, पंकज कुमार, रमेश लाल केवट, मनीष कुमार बक्शी, बसंत कुमार, सूरज कुमार पासवान, श्याम बाबू, अशोक राम, गौरी शंकर महतो, नरेंद्र कुमार सिन्हा, देवेंद्र कुमार, गुलाम सरवर हुसैन, दिलीप सिंह, पवन झा, ददन कुमार, जगरनाथ पासवान सहित कई लोग उपस्थित थे।