युवा दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजनBy Admin Wed, 12 August 2026 07:17 PM

 कोडरमा- जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वाधान में  बुधवार को गडगी, तेतरान और मधवाटाड पंचायत भवन  में  विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

 शिविर को  संबोधित करते हुए  जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने कहा कि अगर देश के युवा सशक्त होंगे तो भारत सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि यदि युवा शिक्षित और संस्कारी होंगे तो घर समाज एवं देश सशक्त होगा। उन्होंने


 युवाओं एवं नाबालिक को नशीले पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभावों तथा इसे संबंधित कानून की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे के कारण अपराध  बढ़ती है, घर टूटता है । इससे बचने की जरूरत है। 
 नशा आज समाज की सबसे बड़ी सामाजिक बुराइयों में से एक बन चुका है। उन्होंने बताया कि नशे के कारण अपराध, घरेलू हिंसा, सड़क दुर्घटनाएं और आर्थिक तंगी बढ़ रही है। विशेष रूप से युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय है। जो उनके भविष्य और करियर को अंधकार में धकेल रही है।  वही  नशे के सेवन से व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है और सही गलत के बीच फर्क का पता नहीं चलता है।  नशा से पूरा परिवार बिखर जाता है इससे सामाजिक आर्थिक और मानसिक क्षति होती है। कोई अधिवक्ता राजेंद्र मंडल मंडल ने आईटी एक्ट से संबंधित जानकारी दी । अधिवक्ता अरुण कुमार ओझा ने भी कई कानून एवं युवाओं को कैसे सशक्त बनाया जाए इस पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। मौके पर अधिवक्ता ललन चौधरी, गढ़की  पंचायत की मुखिया, पीएलवी केलवे दर्जन ऑन महिला पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।