
गुमला,माननीय झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार झालसा रांची के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गुमला श्री अजीत कुमार सिंह एवं सचिव श्री रामकुमार लाल गुप्ता के तत्वावधान में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सशक्त युवा सशक्त भारत,विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशा, अपराध एवं सामाजिक कुरीतियों से दूर रखकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनाना था।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिवक्ता श्री बुडेश्वर गोप ने युवाओं को निशुल्क विधिक सहायता, संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों एवं उनके सामाजिक दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानून की जानकारी से ही युवा अपने अधिकारों की रक्षा के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
इस अवसर पर श्रीमती इंदु पांडे ने कहा कि जिम्मेदार युवा ही मजबूत समाज एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं, उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों के साथ-साथ संवैधानिक एवं सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में इन विषयों पर विशेष चर्चा की गई
1.नशा उन्मूलन,नशे के दुष्प्रभाव एवं उससे बचाव 2. साइबर अपराध से बचाव,ऑनलाइन ठगी एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग 3. बाल विवाह एवं पॉक्सो एक्ट बच्चों के संरक्षण से जुड़े कानून 4. डायन बिसाही उन्मूलन अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता 5. गुड टच - बैड टच बच्चों एवं किशोरियों की सुरक्षाकार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गुमला* से निशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श का लाभ ले सकते हैं।कार्यक्रम में श्री बुडेश्वर गोप, श्रीमती इंदु पांडे, प्रधानाचार्या नीलिमा जयसवाल, पीएलवी नीलम लकड़ा, अष्टमी देवी, जरीना खातून, अनंत कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित थे।जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आगे भी जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।