
Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो नवंबर को रांची पहुंचेंगी। उनके आगमन को लेकर रांची एयरपोर्ट पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राष्ट्रपति पश्चिम बंगाल से विशेष विमान के जरिए रांची आएंगी। उनके आगमन और प्रस्थान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रोटोकॉल से जुड़ी तैयारियां की जा रही हैं।
राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से उनके प्रस्तावित कार्यक्रम की सूचना झारखंड सरकार को भेज दी गई है। इसके बाद राज्य सरकार ने जरूरी व्यवस्थाएं शुरू कर दी हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, रांची एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर के लिए रवाना होंगी। फिलहाल रांची में उनके किसी अन्य कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। दो नवंबर को राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए एयरपोर्ट पर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां की जा रही हैं।