पूर्व CM अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, आज होगा अंतिम संस्कारBy Mid Time Bureau Mon, 23 November 2026 08:42 AM

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का सोमवार तड़के निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज जमशेदपुर स्थित टाटा मोटर्स अस्पताल में किया जा रहा था। उपचार के दौरान उनकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। सोमवार सुबह उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

सायरा मुंडा के निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है। उनके अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी कर ली गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर 1 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित आवास से निकलेगी। इसके बाद स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।